दही खाने के हैं फायदे ही फायदे
1. दही के रोजाना सेवन से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। दही में अजवाइन मिलाकर पीने से कब्ज की शिकायत दूर होती है।
2. गर्मी के मौसम में दही की छाछ या लस्सी पीने से पेट की गर्मी शांत होती है। इसे पीकर बाहर निकले तो लू से भी बचाव होता है।
3. दही पाचन क्षमता बढ़ाता है। दही में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है। इसे रोजाना खाने से पेट की कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं।
4. दही का रोजाना सेवन सर्दी और सांस की नली में होने वाले इंफेक्शन से बचाता है।
5. अल्सर जैसी बीमारी में दही के सेवन से विशेष लाभ मिलता है।
6. मुंह में छाले होने पर दही का कुल्ला करने से छाले ठीक हो जाते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें