BULLISH ENGULFING PATTERN
दोस्तों आप में से बहुत सारे लोग शेयर मार्केट में ट्रेडिंग जरुर करते होंगे ,जो शेयर मार्केट में नए-नए हैं और जिनको शेयर मार्केट में काम करने का काफी अच्छा अनुभव हो चुका है उन सभी को यह बात तो अच्छी तरह से समझ में आ ही गई होगी कि शेयर मार्केट से पैसा कमाना कोई आसान बात नहीं लेकिन यह इतना कठिन भी नहीं है। मार्केट से पैसा कमाने के लिए हमें अपनी trading skill डेवलप करना बहुत जरूरी है। कई लोग chart को देखकर ट्रेडिंग करते हैं । चार्ट को देखकर ट्रेडिंग करने के अनेक तरीके हैं, जिसमें से बहुत कारगर और मशहूर तरीका है कैंडलस्टिक पेटर्न (candlestick pattern) को देखकर trading करना। कैंडलस्टिक पेटर्न्स अपने आप में एक इंडिकेटर का काम भी करते हैं। चार्ट पर लगातार अनेक तरह के पैटर्न बनते रहते हैं। उसी में से एक पैटर्न है bullish engulfing pattern जैसा कि इसका नाम है, यह उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो कुछ खरीदना चाहते हैं । तो जानते हैं जल्दी से इस पैटर्न के बारे में
यह पैटर्न दो कैंडल्स को मिलकर बना होता है। जब किसी stock या इंडेक्स में डाउनट्रेंड चल रहा हो तब किसी एक कैंडल के बाद अगली कैंडल इस तरह बने कि वह पहले वाली कैंडल को पूरी तरह अपने में समा ले। अपने में एंगल्फ कर ले तो ऐसे candlestick pattern को bullish engulfing pattern कहा जाता है और उसके बाद हम प्रायः देखते हैं कि stock या index का ट्रेंड बदल जाता है अब तक जो डाउनट्रेंड चल रहा था यह पैटर्न बनने के बाद uptrend की यात्रा शुरू हो जाती है। जब हमें कंफर्म हो जाए कि चार्ट पर यह पैटर्न बन चुका है उसके बाद हम आसानी से stock या index को buy कर सकते हैं और अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं।
दोस्तों, इस पैटर्न को अच्छे से समझने के लिए आपको जरूरत है बार-बार बैक टेस्टिंग करने की, अनेक तरह के चार्ट देखने की और यह समझने की कि जब जब भी यह पैटर्न बना है उसके बाद chart पर किस दिशा में movement आया है? थोड़े ही अभ्यास के बाद आप भी इस पैटर्न को अच्छी तरह देखना ज़रूर सीख जाओगे।
तो इसी तरह आप trading skills सीखते रहिए और अपनी ट्रेडिंग में चार चांद लगाते रहिए ।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें