BULLISH ENGULFING PATTERN दोस्तों आप में से बहुत सारे लोग शेयर मार्केट में ट्रेडिंग जरुर करते होंगे ,जो शेयर मार्केट में नए-नए हैं और जिनको शेयर मार्केट में काम करने का काफी अच्छा अनुभव हो चुका है उन सभी को यह बात तो अच्छी तरह से समझ में आ ही गई होगी कि शेयर मार्केट से पैसा कमाना कोई आसान बात नहीं लेकिन यह इतना कठिन भी नहीं है। मार्केट से पैसा कमाने के लिए हमें अपनी trading skill डेवलप करना बहुत जरूरी है। कई लोग chart को देखकर ट्रेडिंग करते हैं । चार्ट को देखकर ट्रेडिंग करने के अनेक तरीके हैं, जिसमें से बहुत कारगर और मशहूर तरीका है कैंडलस्टिक पेटर्न (candlestick pattern) को देखकर trading करना। कैंडलस्टिक पेटर्न्स अपने आप में एक इंडिकेटर का काम भी करते हैं। चार्ट पर लगातार अनेक तरह के पैटर्न बनते रहते हैं। उसी में से एक पैटर्न है bullish engulfing pattern जैसा कि इसका नाम है, यह उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो कुछ खरीदना चाहते हैं । तो जानते हैं जल्दी से इस पैटर्न के बारे में यह पैटर्न दो कैंडल्स को मिलकर बना होता है। जब किसी stock या इंडेक्स में डाउनट्रेंड चल रहा हो ...