सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पानी पीने के सही तरीके से कम हो सकता है मोटापा


नमस्ते दोस्तों,  दोस्तों आपको इस लेख का शीर्षक पढ़कर थोड़ा आश्चर्य जरूर हो रहा होगा कि सिर्फ पानी पीकर हम अपने शरीर का वजन कम कैसे कर सकते हैं ? जबकि आज मोटापा विश्व की सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। लोग अपना वजन कम करने के लिए जिम जाते हैं, तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं,अपनी डाइट को कंट्रोल करते हैं और डॉक्टरों के चक्कर काटते हैं ।इतना सब करने के बाद और बहुत सारा पैसा खर्च करने के बाद भी वजन जस का तस बना रहता है अगर कम भी होता है तो मुश्किल से 4- 5 किलो लेकिन भारतीय आयुर्वेद शास्त्रों में मोटापा नहीं हो और बढ़ा हुआ मोटापा कम होकर हमारा शरीर संतुलित अवस्था में आ जाए इसके लिए कई उपाय बताए हैं।मात्र पानी पीने के सही तरीके से और सही समय से आप अपने शरीर का मोटापा न केवल कम कर सकते हैं अपितु पूरी तरह से स्लिम ट्रिम हो सकते हैं।
     आइए जानते हैं उन तरीकों को जिनके माध्यम से आप अपने शरीर की बढ़ी हुई चर्बी को कम करके सुंदर और स्वस्थ हो सकते हैं ।मित्रों अगर आपको पानी पीने का सही समय ज्ञात हो जाए तो बहुत संभव है कि आप अपना मोटापा कम कर पाएं  इसके लिए शास्त्रों में कहा है कि भोजन करने के तुरंत पश्चात जो व्यक्ति जल का सेवन करता है वह स्थूल काय होता है  अर्थात जो व्यक्ति  खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीता है वह मोटा होता ही होता है ।आप बाहर में कितने उपाय कर लो  अगर भोजन के तुरंत बाद पानी पीते हो तो यह निश्चित है कि आपका मोटापा कम नहीं हो सकता इसलिए ध्यान रखें अगर आप मोटा होने से बचना चाहते हैं, शरीर पर चर्बी जमा होने से रोकना चाहते हैं तो खाने के तुरंत बाद पानी कभी ना पिये।फिर आप पूछेंगे कि खाना खाने के बाद पानी कब पिए?तो एक सीधा सा शरीर का नियम है कि जब हम  खाना खाते हैं तो हमारे पेट में स्थित जो जठराग्नि है वह उस खाने को पचाने का कार्य शुरू कर देती है अग्नि लगभग डेढ़ से 2 घंटे तक प्रदीप्त रहती है और अपना काम करती है। इस बीच अगर आप खाने के तुरंत बाद पानी पीते है तो जठराग्नि मंद पड़ जाती है और भोजन का पाचन अच्छी तरह नही हो पाता है।अधपचा भोजन सड़ता रहता है तथा शरीर मे अनावश्यक चर्बी इकट्ठी हो जाती है।अतः पानी हमेशा भोजन के 1.30 से 2 घंटे बाद ही पिये।
                          दूसरी महत्त्वपूर्ण बात पानी पीने के तरीके के विषय में है कि पानी किस तरह पिया जाए? तो सदा ध्यान रखे कि पानी हमेशा बैठकर घूंट घूंट (sip-sip)कर पिये।खड़े खड़े व घटाघट बहुत सारा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इन दो बातों का आप सदा ध्यान रखे कि भोजन के तुरंत बाद कभी पानी न पिएं और पानी जब भी पिये बैठकर घूंट घूंट कर मुँह में अच्छी तरह घुमाते हुए पिये।आपको मोटापे की समस्या से निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।तो आज ही से ये प्रयोग चालू कर दीजिए और कुछ ही महीनों में आपको आश्चर्यजनक परिणाम मिलेंगे।  धन्यवाद।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कच्चा आम खाने के हैं ढेर सारे फायदे गर्मियों में ज़रूर खाएं

 कच्चा आम खाने के हैं ढेर सारे फायदे गर्मियों में ज़रूर खाएं कच्चे आम का प्रयोग सिर्फ भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए ही नहीं बल्कि स्वस्थ रहने के लिए भी किया जा सकता है। कच्चे आम के सेवन से रक्त संबंधी विकारों से बचा जा सकता है।  जी मचलाने की समस्या में काले नमक के साथ कच्चे आम का सेवन आपको राहत दिला सकता है। अगर आपको गैस, अपच या acidity जैसी समस्याएं हो रही हैं तब भी कच्चे आम का सेवन आपके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। पेट के लगभग सभी विकारों में यह बड़ा ही फायदेमंद है।  कच्चे आम का नियमित सेवन न सिर्फ आपके बालों को काला बनाए रखता है बल्कि आपकी त्वचा को भी बेदाग और चमकदार बनाता है। इससे त्वचा में कसाव भी बना रहता है।  Sugar की अधिकता होने पर इसका सेवन आपके शुगर लेवल को भी कम रखेगा,साथ ही शरीर में आयरन की पूर्ति भी कच्चे आम के सेवन से बराबर बनी रहती है।  कच्चा आम vitamin C का भी काफी अच्छा स्रोत है जो आपकी खूबसूरती तो बढ़ाता ही है साथ ही इसके सेवन से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी काफी बढ़ जाती है।  अगर आपको ज्यादा पसीना आता है तब भी कच्चे आम का पना या कि...

चार्ट पर बन गया ये candlestick pattern तो buyers की हो जाती है बल्ले बल्ले

  BULLISH ENGULFING PATTERN दोस्तों आप में से बहुत सारे लोग शेयर मार्केट में ट्रेडिंग जरुर करते होंगे ,जो शेयर मार्केट में नए-नए हैं और जिनको शेयर मार्केट में काम करने का काफी अच्छा अनुभव हो चुका है उन सभी को यह बात तो अच्छी तरह से समझ में आ ही गई होगी कि शेयर मार्केट से पैसा कमाना कोई आसान बात नहीं लेकिन यह इतना कठिन भी नहीं है। मार्केट से पैसा कमाने के लिए हमें अपनी trading skill डेवलप करना बहुत जरूरी है। कई लोग chart को देखकर ट्रेडिंग करते हैं । चार्ट को देखकर ट्रेडिंग करने के अनेक तरीके हैं, जिसमें से बहुत कारगर और मशहूर तरीका है कैंडलस्टिक पेटर्न (candlestick pattern) को देखकर trading करना। कैंडलस्टिक पेटर्न्स अपने आप में एक इंडिकेटर का काम भी करते हैं। चार्ट पर लगातार अनेक तरह के पैटर्न बनते रहते हैं। उसी में से एक पैटर्न है bullish engulfing pattern जैसा कि इसका नाम है, यह उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो कुछ खरीदना चाहते हैं । तो जानते हैं जल्दी से इस पैटर्न के बारे में यह पैटर्न दो कैंडल्स को मिलकर बना होता है। जब किसी stock या इंडेक्स में डाउनट्रेंड चल रहा हो ...

यात्रा पर जा रहे हैं तो साथ लेकर जाएं ये

  यात्रा पर जा रहे हैं तो साथ लेकर जाएं ये चीजें  एक पुरानी कहावत है  " लोटी डोर छन्ना,कनक कलेवा भन्ना" तो इसका सीधा मतलब यह है कि पुराने लोग जब कभी बाहर जाते थे तो ये छः चीजें जरूर साथ  लेकर जाते थे ताकि उनकी यात्रा आसान रहे , तो आइए देखते हैं  ऐसी कौन सी चीजें हैं जो  यात्रा के लिए  बहुत जरूरी है । ' पहला है लोटा,डोर और छन्ना' तो यह  इसलिए चाहिए ताकि हम प्यास लगने पर आसानी से पानी    छानकर पी सके तो आज के समय के हिसाब से  देखें तो हम अपने साथ पानी की बोतल जरूर लेकर जाए। यात्रा के लिए जाए तो बहुत जरूरी है कि बाहर बहुत जगह  शुद्ध पानी नहीं मिल पाता है । दूसरा है 'कनक' - कनक का मतलब होता है तो आटा। पहले लोग यात्रा के समय अपने साथ आटा और दूसरा ज़रूरी सामान ले जाया करते थे ताकि जरूरत पड़ने पर अपने भूख के हिसाब से खाना बनाया जा सके।  तीसरा है  'कलेवा'-  कलेवा का मतलब है तैयार नाश्ता ।  आज भी हम मगर बाहर जाए तो कुछ नाश्ता घर से जरूर बना कर ले जाएं ताकि भूख लगने पर हम आसानी से नाश्ता कर सके व हमें बाहर का अनहेल्थ...