आइए जानते हैं वे 10 बातें जिन्हें यदि आप अपने दैनिक जीवन में अपना लेंगे तो कभी नहीं पड़ेंगे बीमार- 1. यदि आप स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो प्रातः काल सूर्योदय से पूर्व जरूर उठ जाएं। आप 5 से 5:30 बजे तक जरूर उठ जाइए। 2. प्रातः काल उठने के बाद आप दो से तीन गिलास सामान्य पानी या थोड़ा उबला हुआ पानी अवश्य पिएं यह दिन भर के लिए अमृत के समान कार्य करेगा। पानी पीने के थोड़े समय बाद आप शौच आदि कार्यों से निवृत्त हो जाइए यह जल पीने से आपका शौच कार्य भी निर्बाध एवं साफ होगा। 3. 'सुबह सुबह की हवा सौ रोगों की दवा' जी हां यदि आप पूर्ण स्वस्थ जीवन पाना चाहते हैं तो मॉर्निंग वॉक यानी की सुबह सुबह भ्रमण अवश्य कीजिए। सुबह-सुबह प्रकृति से मिलने वाली शुद्ध एवं स्वच्छ प्राणवायु आपके लिए संजीवनी के समान लाभदायक है अतः हर रोज सुबह 25 से 30 मिनट मॉर्निंग वॉक अवश्य कीजिए तथा साथ ही 15 से 20 मिनट व्यायाम भी अवश्य करना चाहिए। 4. अब बात करते हैं सुबह सुबह के नाश्ते या भोजन की ।सुबह का नाश्ता कहें या भोजन कहें, वह हमारे शास्त...